Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

ब्रेकिंग हज़ारीबाग़ : अपराधियों ने एक शख्स को टारगेट कर चलाई पांच राउंड गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

On: January 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अपराधियों ने एक शख्स को टारगेट कर चलाई पांच राउंड गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस
हज़ारीबाग़ शहर में दिनदहाड़े चली गोली, बाल-बाल बचा युवक

हज़ारीबाग़: शहर में चोरी की घटनाओं से जनता परेशान है और इसी बीच शनिवार को बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में ऐसी घटना घटी, जिससे लोग हैरान रह गये. इमली कोठी चौक पर बड़कागांव बादम निवासी 26 वर्षीय राजेश कुमार अपनी अपाची मोटरसाइकिल से हजारीबाग में प्रवेश कर रहा था, इसी क्रम में अपराधियों ने राजेश कुमार पर गोली चला दी, लेकिन राजेश कुमार को कुछ नहीं हुआ. राजेश कुमार अपने बचाव के लिए इमली कोठी चौक स्थित मेडिसिन प्वाइंट दवा दुकान में घुस गये, अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दुकान की खिड़की तोड़ दी, लेकिन वहां भी राजेश कुमार ने कुशलतापूर्वक अपनी जान बचायी और आधा किलोमीटर तक जैक एंड जिल की ओर भागे. स्कूल के पास ही रूप श्री विनियम प्राइवेट लिमिटेड रॉड की दुकान में घुस गया, गेट खुला होने के कारण राजेश कुमार उस गेट के अंदर घुस गया और अपनी जान बचायी. दुकान में 2 गोलियां चलीं, जिसमें संचालक रूपचंद्र अग्रवाल और उनका बेटा राहुल उर्फ गोलू अग्रवाल बाल-बाल बच गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे. राजेश कुमार को अपने कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर थे. पुलिस ने रॉड दुकान से गोली बरामद की गई है.

मौके पर राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही मैं इमली कोठी चौक पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर अपराधी व्यक्ति सवार थे. अपराधियों ने मुझ पर गोलियों की बौछार कर दी, मैं बाल बाल बचा, ये तो मुझे भी नहीं पता, जो मेरे ऊपर गोली चला रहे थे कौन थे ये भी नही जानता मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, बस बचाव करते-करते छड़ की दुकान तक पहुंच गया। रूप श्री विनियम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रूपचंद अग्रवाल ने कहा कि हम कारोबार करे या इन मसलों पर पड़े। हम जिला पुलिस से अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं दुकानदारी कर रहा था, इसी क्रम में एक युवक राजेश कुमार हमारे प्रतिष्ठान में दौड़ते हुए घुस गया, जिसके पीछे एक-दो युवक बंदूक लेकर दौड़ते हुए आ रहे थे. युवक राजेश कुमार डरकर हमारे घर के रास्ते छिप गया, इसी बीच अपराधियों द्वारा दुकान में दो गोलियां चलायी गयीं. मैं और मेरा बेटा बाल बाल बचे।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment