|
|
जिस घर में तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, दूल्हे समेत भाई की मौत से पसरा सन्नाटा
|
|
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया तुकन महतो, पंसस सरयू रविदास, महेश महतो सहित अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही बिष्णुगढ़ थानाध्यक्ष राम नारायण सिंह, बीडीओ संजय कोगारी, सीओ रामबालक कुमार मौके पर पहुंचे और बात कर सड़क जाम हटवाया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जो भी प्रावधान होगा वह उनके आश्रित को दिया जाएगा। गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि उनके आश्रित को सरकारी मदद दी जाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता महरू सिंह की 25 साल पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। मां मोहिनी देवी ने बड़ी मुश्किल से तीन बेटों को पाला। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी की खुशी गम में बदल गई।
|
|























