Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कटकमसांडी : एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी बना आकर्षण का केंद्र

On: January 19, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कटकमसांडी: एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी रही आकर्षण का केंद्र
भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से कटकमसांडी गूंज उठा

हज़ारीबाग़ (कटकमसांडी): प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर एक किमी लंबी प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली. यह यात्रा चार किलोमीटर तक चली. इसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा सह वुशु के हजारीबाग जिले से निर्वाचित प्रथम राष्ट्रीय रेफरी सरोज कुमार मालाकार ने किया. हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीण बच्चे उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत थे। बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय बिरसा… के नारे लगा रहे थे। यात्रा स्कूल से होकर कटकमसांडी थाना, ब्लॉक, हॉस्पिटल, उलांज मोड, कटकमसांडी मुख्य बाजार और चट्टी होते हुए पुन: स्कूल में समाप्त हुई।

भगवान बिरसा मुंडा की झांकी ने सभी को आकर्षित किया

प्रभात फेरी में बिरसा मुंडा की भूमिका में सोमा मुंडा और भारत माता की भूमिका में साइना परवीन और आदिवासी वेशभूषा में 14 छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान बिरसा मुंडा की झांकी ने सभी को आकर्षित किया. विद्यालय में प्रधानाध्यापिका डॉ शिखा खाखा ने झंडोत्तोलन किया. मुख्य अतिथि कटकमसांडी बीडीओ वेदवंती देवी व अंचलाधिकारी अनिल सिंह ने सोमा मुंडा व साइना प्रवीण को क्रमश: बिरसा मुंडा व भारत माता के रूप में सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक नाथ पांडे, शिक्षक विजय मसीह, उत्तम सिंह, जाहिदा बानो, महेंद्र प्रसाद, भारती नायक, सुरेश कुशवाहा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment