Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

इचाक में मनरेगा का कुआं गिरने से मजदूर की मौत, 5 घायल, 3 रेफर

On: January 19, 2026 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

इचाक में मनरेगा का कुआं गिरने से मजदूर की मौत, 5 घायल, 3 रेफर

हजारीबाग : हजारीबाग के इचाक स्थित भुसाई चंदवारा में मनरेगा योजना के तहत बन रहे कुएं की चपेट में आने से सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गयी. हालांकि घायलों व काम में लगे अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है. मरने वाले मजदूर चंदवारा निवासी चंदन मेहता हैं। इचाक के सीओ ने भी मनरेगा के कुएं के निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुएं के निर्माण के दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से मिट्टी धंस गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए. जिसमें चंदन मेहता की मौत हो गई। जेसीबी से उसके शव को बाहर निकाला गया। वहीं कुएं में गिरी मिट्टी को जेसीबी से हटाकर अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही थी.

पांच घायलों को बाहर निकाला, तीन को रेफर किया

कूप धंसने के दौरान पांच लोग घायल हो गए। इनमें तालो महतो (60) पिता : स्व. महावीर महतो, दिलीप कुमार मेहता (35) व शंभु कुमार मेहता (30) दोनों के पिता : तालो महतो भुसाईं टोला पारटांड़, राजेश कुमार मेहता (25) पिता : फग्गू महतो गांव बरियठ व एक अन्य बाहर का मजदूर है. गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो घायलों का ईचाक सीएचसी में इलाज चल रहा है. मिट्टी में दबने के दौरान चंदन कुमार (30) पिता स्व. सोमर महतो ग्राम भुसाई पारटांड़ की मौत हो गई। मनरेगा योजना के तहत आवंटित यह कुआं भूसाई गांव के पारटांड़ टोला निवासी सरो देवी पति तालेश्वर मेहता उर्फ तालो महतो के नाम से आवंटित है.

परिजन शव नहीं उठाने दे रहे थे

परिजन शव नहीं उठाने दे रहे थे। वे मनरेगा, बीडीओ व बीपीओ से जुड़े अधिकारियों को बुलाकर मुआवजे की मांग पर अड़े थे. इससे पहले घटना की जानकारी मिलने पर इचाक पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से चंदन के शव को बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सीओ मनोज कुमार मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया निशु कुमारी, कांग्रेस नेता डिंगबर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, पूर्व मुखिया संतोष कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, अध्यक्ष अशोक मेहता, डिंगबर कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर दास, बसंत नारायण मेहता, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जय नारायण मेहता, अनिल मेहता आदि ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

4.62 लाख की थी योजना, कुआं बांध रहे थे मजदूर

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह कुआं पारटांड़ चंदवारा निवासी तालेश्वर मेहता का था। वह लाभार्थी था और उसने जेसीबी से कुएं की खुदाई कराई। यह तख्तापलट मनरेगा योजना का 4.62 लाख का बताया जा रहा है। कुआं खोदने के बाद उसे बांधने के लिए मजदूरों को लगाया गया। इस दौरान मिट्टी धंस गई और एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी से कुआं खोदने से आसपास की मिट्टी ढीली हो जाती है और जरूरत से ज्यादा खुदाई की जाती है. इस वजह से यह घटना हुई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment