Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

होली व शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभा का आयोजन किया गया

On: January 19, 2026 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
होली व शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभा का आयोजन किया गया

होली व शब ए बारात को शांतिपूर्ण तरीके मनाने को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

बिरनी:– बिरनी थाना परिसर में शुक्रवार को होली व शब ए बारात को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने की वहीं बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सह सीआई बिरनी मौजूद रहे। बैठक में दोनो पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों एवम समाजसेवियों से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र में समस्याओं व सावधानियां को लेकर चर्चा की गई। वहीं शराबियों और असमाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात को कहा गया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण माहौल में दोनों त्योहार को मनाने के लिए आश्वस्त भी कराया गया। वहीं चुनिंदा जगहों पर पुलिस बल की नियुक्ति की भी मांग की गई। इस दौरान समय समय पर पुलिस द्वारा गस्ति करवाने को भी कहा गया। वही डीजे संचालकों से कम वॉल्यूम पर डीजे बजाने और कम उम्र के लड़कों द्वारा बाइक चलाने पर कार्रवाई करने को लेकर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मौके पर उप प्रमुख शेखर शरण दास, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, पूर्व प्रमुख मनोज सिंह, मृत्युंजय राय मुखिया सतेंद्र रावत, सहदेव यादव, टिकैत राजामनी सिंह, निरंजन वर्मा, सुनील वर्मा, ममता देवी, केंदुआ पंचायत मुखिया सहदेव यादव, पंचायत समिति विक्रम तर्वे, समाजसेवी तुलसी यादव, विक्रम आनंद राय, इम्तियाज अली, दीपक दास, सागीर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि बद्रीराम समेत कई लोग उपस्थित थे।


इसे भी पढ़ें : नयी नवेली दुल्हन के लाल जोड़े और सिंदूर में तेनुघाट कॉलेज में कांस्टेबल संग पहुंची परीक्षा केंद्र


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment