Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी, देखे वीडियो

On: January 19, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह तिसरी से रिपोट

मनोज लाल बर्नवाल 

बाबूलाल मरांडी ने सुनी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात, देखे वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मराडी ने रविवार को तिसरी प्रखंड के मनसाडीह में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मराडी ने रविवार को गिरिडीह जिला तिसरी प्रखंड के अति उग्रवाद छेत्र मानसाडीह में कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मानसाडीह पंचायत के उच्च विद्यालय मानसाडीह में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए विशेष तैयारी की गई थी। वहीं, कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे। यहा बाबूलाल मराडी ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से सीधा संपर्क स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता की बात भी सुनते हैं। इससे देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री से अपनत्व मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाते सुन देश की जनता व पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होते हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार जनता से संपर्क स्थापित कर जनता को अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर करने के लिए उत्साह बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री की मन की बात सूनने वालों में पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ,सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव , मानसडीह मुखिया बसंती मरांडी , विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार , रामचन्द्र ठाकुर , लखी हेमब्रॉम, बालेश्वर यादव, तुपलाल यादव ,राजू यादव , छितिज कुमार ,अनवर मियां, मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह

मानसाडीह में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चोपाल लगा कर सभी का समस्या सुना किसी ग्रामीण ने बताया सर मेरा राशन कार्ड बंद हो गया तो किसी ने बताया डीलर राशन कम देता है ।वही ग्रामीण ने बताया मानसाडीह पंचायत में 22 मौजा आता है और यह रोड इतना खराब हो गया है की हमलोग को आने जाने में बहुत परेशानी होता है । वही बाबूलाल मरांडी ने सबों की समस्या सुन बताया बहुत जल्द ही सब समस्या का हल हो जायेगा । यह सुन भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला ।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment