Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: सुपारी देकर मरवाई थी गोली पत्नी को , अवैध संबंध का था शक

On: January 19, 2026 7:25 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फोटो : घटनाक्रम की जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारी साथ में चारो आरोपित
गिरिडीह: सुपारी देकर मरवाई थी गोली पत्नी को , अवैध संबंध का था शक
चार अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा, मोबाइल व बाइक जब्त


सरिया (गिरिडीह) :
30 मई 2023 की सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में एक महिला अन्नु देवी, पति रामजी पासवान की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. इस हमले में घायल महिला को गंभीर हालत में हजारीबाग ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसके पेट से गोली निकालकर उसकी जान बचा ली थी. इसके बाद महिला के बयान पर सरिया थाना में कांड संख्या 83/23 के तहत मामला दर्ज किया गया. 16 जुलाई को सरिया पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया.

सरिया पुलिस ने मामले का खुलासा किया

सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम, इंस्पेक्टर नवीन कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य व एएसआई विमलेश महतो ने शनिवार को प्रेस वार्ता की. एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि शनिवार को जब सरिया पुलिस ने घायल अन्नू देवी के पति रामजी पासवान से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया.

पत्नी की हत्या के लिए 1.30 लाख की सुपारी दी गई थी

रामजी पासवान ने पुलिस को बताया कि शक था कि उसकी पत्नी अन्नु देवी का उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है, जो कई वर्षों से चल रहा था. इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपराधियों को 1 लाख 30 हजार की सुपारी दी. घटना के दिन सुपारी लेने वाले सुरेश पासवान, पिता छोटू पासवान डांडीडीह थाना मुफ्फसिल गिरिडीह ने अनिकेत कुमार तांती मंगरोडीह और ज्योति साव झरियागादी गिरिडीह के साथ मिलकर अन्नू देवी को गोली मार दी. एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक टीवीएस बाइक और दो मोबाइल जब्त किये गये हैं. पकड़े गये चारों अपराधियों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment