Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह किसान मंच ने टावर चौक को किया जाम, एसडीएम के समझाने के बाद आंदोलनकारी जाम खत्म करने को हुए राजी

On: January 19, 2026 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह किसान मंच ने टावर चौक को किया जाम, एसडीएम के समझाने के बाद आंदोलनकारी जाम खत्म करने को हुए राजी

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के टावर चौक को जाम कर दिया और बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. यह मामला तब हुआ जब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार गिरिडीह आने वाले थे. टावर चौक पर जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम विशालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और किसान मंच के कार्यकर्ता से बातचीत करने की कोशिश करने लगे. अधिकारियों ने सड़क जाम खत्म करने की अपील भी की.

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह किसान मंच ने टावर चौक को किया जाम, एसडीएम के समझाने के बाद आंदोलनकारी जाम खत्म करने को हुए राजी

आंदोलनरत किसान मंच के कार्यकर्ताओं की मांग है कि छेड़खानी के आरोप में जेल भेजे गए दीपक गोस्वामी को तुरंत जेल से रिहा किया जाए. इसके अलावा किसान मंच ने यह भी मांग की कि किसानों को खतियान की नकल उपलब्ध करायी जाये और जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाये. बाद में एसडीएम के समझाने पर सभी सड़क जाम समाप्त कर वार्ता के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां चुनाव के बाद अधिकारियों ने मामले में राहत दिलाने का आश्वासन दिया.

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह किसान मंच ने टावर चौक को किया जाम, एसडीएम के समझाने के बाद आंदोलनकारी जाम खत्म करने को हुए राजी

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment