Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: अवैध माइका जब्ती मामले में चार व्यवसायियों पर मामला दर्ज

On: January 19, 2026 9:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: अवैध माइका जब्ती मामले में चार व्यवसायियों पर मामला दर्ज

फाइल फोटो : ट्रैक्टर पर लोड जब्त माइका
गिरिडीह: अवैध माइका जब्ती मामले में चार व्यवसायियों पर मामला दर्ज

तिसरी (गिरिडीह) : वन विभाग की टीम ने तिसरी के सेवाढाब से अवैध अभ्रक लदे ट्रैक्टर जब्त कर धंधे में शामिल तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें तिसरी निवासी सुधीर लाल, सुदामा मोदी, मनीष राय व अजय मोदी को मुख्य आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. वन विभाग की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है.

गौरतलब है कि गांवा व तिसरी वन विभाग की टीम ने पिछले मंगलवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के सेवाढाब से अवैध माइका लदा ट्रैक्टर जब्त किया था. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहे. इसके बाद वन विभाग ने इस मामले में जांच कर चार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. वन विभाग की इस कार्रवाई से माइका माफियाओं में भय का माहौल है. इससे पहले भी विभाग ने अवैध माइका लदे कई वाहनों को जब्त किया था, लेकिन इससे जुड़े कारोबारी किसी तरह भागने में सफल रहे और यह अवैध कारोबार जारी रहा. इस बार वन विभाग ने तस्करों पर केस दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment