Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

तिसरी : भाजपाइयों ने चंदौरी मंडल और तिसरी मंडल कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के विरुद्ध संजुक्त बैठक कर दिया चेतावनी

On: January 19, 2026 10:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भाजपाइयों ने चंदौरी मंडल और तिसरी मंडल कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के विरुद्ध संजुक्त बैठक कर दिया चेतावनी

सोमवार को डीएफओ और रेंजर का किया जायेगा पुतला दहन

गिरिडीह ( तिसरी) : तिसरी पंचायत भवन में रविवार को भाजपा तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के अध्यक्षता में रविवार को तिसरी और चंदौरी मंडल कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक की गई । जिसमे खटपोक पंचायत के चंदवापहड़ी आदिवासी गांव में नल जल के तहत लगा जलमीनार कबाडे जाने आदिवासियों को जाति सूचक गाली गलौज करने एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव , खटपोक पंचायत के मुखिया जानकी यादव और ग्रामीण पंकज मरांडी पर तिसरी वन विभाग द्वारा झूठा मुकदमा किए जाने के विरोध में विचार विमर्श किया गया ।

चंदवापहड़ी गांव के वार्ड सदस्य , मुखिया और ग्रामीणों के मुख से घटना की जानकारी लेने के उपरांत

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की सोमवार 3 बजे शाम को घटना के विरोध में गिरिडीह जिला के डीएफओ और गांवा के रेंजर का तिसरी चौक पर पुतला दहन किया जायेगा ।

मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा ग्रामीणों द्वारा बताए गए बातो के अनुसार तोड़ा गया जलमीनार आदिवासियों की बंदोबस्त जमीन पर है इसके बावजूद वन विभाग ने पीएचडी विभाग को बिना नोटिस जारी किए जलमीनार कबाड़ कर पीने का पानी से वंचित किया और आदिवासी समुदाय का हाल चाल पूछने गए कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ,मुखिया जानकी यादव और ग्रामीण पंकज मरांडी पर मनमानी तरीके से मुकदमा किया गया है ।

चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र पंडित ने कहा राज्य में हेमंत सोरेन आदिवासी की सरकार है ,विधान सभा राजधनवार में आदिवासी विधायक है इसके बाबजूद आदिवासियों को वन विभाग द्वारा जलमीनार तोड़कर जनप्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमा किया गया है । भारतीय जनता पार्टी इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी । जिसका प्रथम चरण में सोमवार को भारी संख्या में कार्यकर्ता तिसरी चौक पर उपस्थित होकर डीएफओ और रेंजर का पुतला दहन होगा । इस मौके पर तिसरी थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी ,प्रकाश पासवान , कारू मोदी , विजय यादव ,संतोष सिंह ,श्याम सुंदर यादव ,अजय यादव ,बिनोद मरांडी ,मुरली बरनवाल ,संजीत कुमार ,अजय किस्कू ,कुंदन सिंह, संदीप शर्मा, नरेश यादव, वकील राय , दिनेश विश्वकर्मा ,कन्हैया सिंह, समेत दर्जनों लोग सामिल थे ।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment