Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जल चढ़ाकर लौट रहे कांवरियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 सगे भाई की मौत

On: January 19, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जल चढ़ाकर लौट रहे कांवरियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 सगे भाई की मौत

बगोदर (गिरिडीह) : जिले में ट्रक और कावांरियों से भरी कार में टक्कर। इस घटना में दो कावांरिया की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना गुरुवार की सुबह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित झरी पुल के पास हुई है। बताया जाता है कि जिन दो कावड़ियों की मौत हुई है वे हजारीबाग के इमली कोठी के रहने वाले है। दोनों मृतक सगे भाई हैं। दोनों का नाम संतोष केसरी और दीपक केसरी बताया जा रहा है। जबकि घायलों में रिशू केसरी, कुणाल केशरी और सूरज केसरी शामिल हैं।

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब तीन बजे कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवरियों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना के बाद पाकर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने दोनों कावड़ियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य घायलों को दूसरे अस्पताल राँची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर बाबा धाम पहुंचे थे। यहां भगवान भोले पर जल चढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई। इधर टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

Leave a Comment