Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव को लेकर 1640 मतदान कर्मी एसडीएम कार्यालय से रवाना, मंगलवार सुबह 7 बजे से होगा मतदान

On: January 19, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव को लेकर 1640 मतदान कर्मी एसडीएम कार्यालय से रवाना, मंगलवार सुबह 7 बजे से होगा मतदान

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सोमवार को डुमरी एसडीएम कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के 373 मतदान केंद्रों के लिए 1640 मतदान कर्मियों को भेजा गया. इसमें जिले के डुमरी प्रखंड के अलावा बोकारो के नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड के मतदान केंद्र भी शामिल हैं. इसके अलावा कुछ मतदान कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इन मतदान कर्मियों को मतदान ड्यूटी पर भेजा जा सके. जिला प्रशासन के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष होगा.

तीन दिनों से चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शहजाद अनवर ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है. चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए पिछले तीन दिनों से एसपी के नेतृत्व में पूरे डुमरी विधानसभा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया है. मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर पूरा जिला प्रशासन तैयार है. सभी 373 मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही बूथों पर जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment