Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : बुढियाखाद में बाइक के टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत, लोगों में आक्रोश

On: January 19, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बुढियाखाद में बाइक के टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत, लोगों में आक्रोश

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढियाखाद के दुर्गा मंडप के समीप चार बाइक सवार युवकों ने 67 वर्षीय महिला सीतिया देवी को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला सीतिया देवी की मौत घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह इलाज के क्रम में धनबाद में हो गई। महिला की मौत के चंद घंटे बाद ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुढियाखाद सेंट्रलपीठ रोड जाम कर दिया और मुफ्फसिल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच रोड जाम की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच कर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की जब रविवार की रात घटना के बाद एक बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया। मौके पर मौजूद झामुमो नेता दिलीप रजक, मुखिया शंकर दास समेत इलाके के अन्य लोगों ने पुलिस की इस हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मिली भगत के कारण ही गलत लोगों को सह प्राप्त होती है और वे किसी भी घटना को अंजाम देते है।

जानकारी के अनुसार मृतका सीतिया देवी अकेले बुढियाखाद से दवा लेकर देर रात लौट रही थी। जबकि इसी मुहल्ले के चार युवक एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। चारो युवक बुढियाखाद के मुस्लिम इलाका निमतल्ला मुंहल्ला के रहने वाले थे। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण धक्का लगने से 67 वर्षीय महिला सीतिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चलाने वाले युवक मोहम्मद रेहान को पकड़ लिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए। वहीं लोगों ने महिला को देर रात ही इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment