Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : निर्भय शाहाबादी के गिरिडीह स्थित आवास पर ED की रेड खत्म, कई दस्तावेज जब्त

On: January 19, 2026 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : निर्भय शाहाबादी के गिरिडीह स्थित आवास पर ED की रेड खत्म, कई दस्तावेज जब्त

गिरिडीह : शराब घोटाला मामले में गिरिडीह में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई बुधवार की देर शाम खत्म हो गयी. भाजपा के पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के मकतपुर-डॉक्टर लाइन रोड स्थित आवास से ईडी की पांच सदस्यीय टीम निकली. इस दौरान टीम में एक महिला समेत पांच अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. लेकिन 9 घंटे की कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम को क्या मिला, इसका खुलासा करने से टीम में शामिल अधिकारियों ने इनकार कर दिया. क्योंकि ईडी की टीम की कार्रवाई सुबह सात बजे से शुरू हुई. जो शाम 6 बजे तक जारी रहा. इसके बाद ईडी अधिकारियों की टीम अपनी दो इनोभा गाड़ियों से निकल गयी. लेकिन जाते-जाते ईडी ने संकेत दिया कि बीजेपी के पूर्व सदर विधायक शाहाबादी के आवास पर ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी है. लेकिन घोटाला किस स्तर पर और कितने का हुआ, इसका खुलासा करने से ईडी टीम के अधिकारियों ने इनकार कर दिया. इससे संकेत मिलता है कि काफी सारे दस्तावेज जब्त किये गये हैं. जो बेहद महत्वपूर्ण है और अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ईडी अधिकारियों की मानें तो नौ घंटे की छापेमारी के दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी के साथ उनके बेटे वैभव शाहाबादी से भी आमने-सामने पूछताछ की गयी. पूर्व विधायक के बेटे का मोबाइल भी खंगाला गया. वहीं ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए पूर्व विधायक के भतीजे नीरज शाहाबादी की भी तलाश कर रहे थे. फिलहाल वह गिरिडीह से बाहर थे. इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो सकी. लेकिन ईडी विधायक के भतीजे नीरज शाहाबादी को पूछताछ के लिए बुला सकती है. वैसे शराब घोटाले के किंगपीन और जामताड़ा के पूर्व विधायक योगेन्द्र तिवारी के भतीजे नीरज शाहाबादी और बेटे वैभव शाहाबादी की संलिप्तता सामने आयी है. इस बात के संकेत ईडी के अधिकारी भी दे चुके हैं. क्योंकि पूर्व विधायक के आवास से जब्त किये गये तमाम दस्तावेज फिलहाल यही संकेत दे रहे हैं. वैसे, ईडी की टीम सुबह सात बजे पूर्व विधायक के आवास में सिर्फ एक मोटी फाइल लेकर दाखिल हुई और जब बाहर निकली तो पदाधिकारी के कंधे पर एक बैग था। जिसमें दस्तावेज मौजूद होने की बात कही जा रही है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment