Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: झारखंड में मणिपुर जैसी घटना: दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पीटा, घर से जंगल तक घसीटा

On: January 19, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

Giridih: Manipur-like incident in Jharkhand: Dalit woman stripped, tied to tree, beaten, dragged from home to forest

गिरिडीह: झारखंड में मणिपुर जैसी घटना: दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पीटा, घर से जंगल तक घसीटा

गिरिडीह न्यूज (Giridih News) : मणिपुर-मेरठ के बाद अब झारखंड के गिरिडीह में महिलाओं से शर्मसार की घटना सामने आई है. यहां बुधवार की रात दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा। आरोपी उसके मुंह में कपड़ा बांधकर घसीटते हुए दूर जंगल में ले गए। सूत्रों से पता चला की हैरानी की बात तो ये है कि ऐसा करने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं.

बता दें, सरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध कर पिटाई की गयी. महिला को घसीटते हुए सभी पहले जंगल में ले गए, जिसके बाद महिला को घंटों तक पेड़ से बांधे रखा. पुलिस इस मामले में महिला के बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बुरी तरह घायल महिला का इलाज सरिया के एक अस्पताल में किया जा रहा है.

पीड़ित महिला ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की रात अचानक कुछ पुरुष और महिलाएं उसके घर आये और जबरन उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल की ओर ले गये. वहां एक पेड़ से बांधकर उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया गया।

पुलिस आई और शव पर कपड़े डाले

बता दें कि मारपीट की घटना के बाद महिला बेहोश हो गई. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद सरिया पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके शरीर पर कपड़े डाले और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना के कारण के बारे में पीड़ित महिला स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सकी, लेकिन उसने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ गाली-गलौज हुई थी. संभावना है कि उसी बात को लेकर यह घटना घटी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment