Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: खेत जा रहे किसान समेत दो मवेशियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

On: January 19, 2026 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: खेत जा रहे किसान समेत दो मवेशियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

दो मवेशियों की भी मौत हो गयी, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेंगाबाद-चतरो पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया

गिरिडीह (बेंगाबाद) : बेंगाबाद-चतरो मार्ग पर गुरुवार 24 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे किसान को कुचल दिया. घटना में 60 वर्षीय किसान लालमणि महतो की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक की चपेट में आने से किसान की दो मवेशियों की भी मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी निवासी लालमणि महतो अपनी दो भैंस और हल लेकर खेत जा रहे थे. तभी खुरचुटा आम बगान के पास चतरो की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इधर, जाम की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हरिला पंचायत के मुखिया सुधीर रजवार, महेंद्र प्रसाद वर्मा, रेनूलाल चौरसिया ने भी काफी समझाया. बेंगाबाद बीडीओ निशा कुमारी भी पहुंचीं. उन्होंने हिट एंड रन योजना के तहत आश्रितों को मुआवजा व अन्य सरकारी लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. मौके पर पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment