Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह के अतिवीर समूह के चाईना प्लांट में कोलकाता जीएसटी टीम की छापेमारी हुई शुरु, कागजातों को खंगालने में जुटे है अधिकारी

On: January 19, 2026 10:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह के अतिवीर समूह के चाईना प्लांट में कोलकाता जीएसटी टीम की छापेमारी हुई शुरु, कागजातों को खंगालने में जुटे है अधिकारी

मनोज लाल बर्नवाल – गिरिडीह तीसरी

Giridih : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह स्थित अतिवीर टीएमटी समूह के चाईना प्लांट में जीएसटी के इंटेलीजेंस अन्वेष्ण ब्यूरो की टीम की छापेमारी सोमवार सुबह से शुरु हुआ। जीएसटी की टीम सुबह करीब 11 बजे चाईना प्लांट में दबिश दी। और छापेमारी की कार्रवाई शुरु किया। जानकारी के अनुसार अतिवीर समूह के महतोडीह स्थित चाईना प्लांट में पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टीम के अधिकारियों का कार्रवाई चल रहा है। सुबह से शुरु हुए छापेामरी की कार्रवाई मंगलवार तक जारी रहने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो टीम में करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल है। और अतिवीर समूह के चाईना प्लांट के चैयरमेन गुड्डु सरावगी के कार्यालय समेत पूरे प्लांट में कार्यरत कर्मियों के कार्यालय के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। खास तौर पर चाईना प्लांट द्वारा कच्चे माल के स्टॉक की खरीदारी से लेकर पक्के माल के ब्रिकी तक के स्टॉक से जुड़े सारे दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

हालांकि छापेमारी में जुटे अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। तो दुसरी तरफ प्लांट के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के मोबाइल तक सील कर लिए गए है। और उनसे भी पूछताछ कर जीएसटीम टीम के अधिकारी जानकारी जुटा रहे है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ सालों में हुए खरीद-ब्रिकी के आंकड़ो को खंगालने में जुटी जीएसटी अन्वेषण की टीम के अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे है कि खरीद-ब्रिकी में अतिवीर समूह के चाईना प्लांट ने कितने का टैक्स में गड़बड़ी किया है। लिहाजा, छापेमारी की कार्रवाई और टैक्स गड़बड़ी का सही आंकड़ा मंगलवार तक ही स्पस्ट होने की उम्मीद बताया जा रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment