Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गावां : बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जिंदा होने की जानकारी मिली

On: January 19, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गावां : बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जिंदा होने की जानकारी मिली

क्राफ्ट समाचार संवाददाता
गावां (गिरिडीह) : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पत्थलडीहा गांव निवासी एक युवक के बारे में अफवाह फैल गई कि बालासोर ट्रेन हादसे में उसकी मौत हो गई है. मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। दोबारा जिंदा होने की खबर पाकर मातम खुशी में बदल गया। गंगा भुइयां का 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार एक जून की सुबह घर से चेन्नई जाने के लिए निकला था। वह चेन्नई के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 1 जून को, वह कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसने अपने माता-पिता को भी फोन किया। बाद में ट्रेन हादसे की खबर परिजनों को मिली। परिजन समझ नहीं पा रहे थे कि वह जिंदा है या उसकी मौत हो गई है। इसी हंगामे में परिजन मौके पर जाना चाह रहे थे। स्थानीय समाजसेवियों ने आर्थिक मदद कर युवक के पिता समेत चार लोगों को वाहन से बालासोर भेजा।

➨झालसा कार्यकर्ता ने दी जानकारी

पवन के स्वजनों ने अज्ञात शव को अपना पुत्र मान लिया था, लेकिन पैसे के अभाव में शव लाए बिना ही लौट रहे थे, इसी बीच रविवार की देर रात पुत्र के जीवित व घायल होने की खबर झालसा के सचिव सौरभ कुमार द्वारा मिली. यह खबर उनके लिए उम्मीद की किरण साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, इस बीच परिजन आसनसोल पहुंचे थे, जहां से वे ओडिशा के लिए रवाना हो गए। उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे का इलाज कटक के एक अस्पताल में चल रहा है, वह घायल हो गया है. वह सोमवार शाम को अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अपने बेटे पवन को देखा। उसे जिंदा देख परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment