Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कार और वैन की जोरदार टक्कर, जिसमें चालक समेत दो की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए

On: January 19, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
कार और वैन की जोरदार टक्कर, जिसमें चालक समेत दो की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए

कार और वैन की जोरदार टक्कर, जिसमें चालक समेत दो की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पांडेयडीह के पास हुए कार व वैन की हुई जोरदार टक्कर, जिसमे चालक सहित दो की हुई मौत, जबकि आठ लोग हुए घायल

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पांडेयडीह के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार से जा रही एक कार और वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि वैन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलो में तीन कि स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : चौपारण प्रखंड के माचला व पपरो में गुरु रविदास जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया, बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की

घटना को लेकर बताया जाता है कि रविवार की दोपहर गिरिडीह से डुमरी की तरफ एक कार जा रही थी जिस पर दो लोग सवार थे। जबकि विपरित दिशा से आ रही एक वैन पर सात लोग सवार थे। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस पूरे इलाके में चीख- पुकार मच गई। वही घटना की सूचना पाकर पीरटांड पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। बता दें कि मरने वालों में धनबाद के गोमो निवासी सोहन मोहली व दूसरा वैन का चालक सौकत अली था। वही घायलों में गांवा निवासी पुरुषोत्तम पंडित, मालडा निवासी निशा पांडेय, कुड़को निवासी झगरू तुरी, रूबी कुमारी, धनबाद के गोमो निवासी विवेक कुमार, गौतम कुमार, शोभा कुमारी और रीना देवी शामिल हैं।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment