Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अवैध कोयला चोरी करने के कारण खदान में दबकर एक व्यक्ति की मौत — गिरिडीह

On: January 19, 2026 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
अवैध कोयला चोरी करने के कारण खदान में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी

अवैध कोयला चोरी करने के कारण खदान में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के ओपनकास्ट माइंस के अवैध कोयला खदान से कोयला चोरी करने के दौरान दबने से 26 वर्षीय प्रकाश पासवान नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. मृतक प्रकाश मुफ्फसिल थाना इलाके के महेशलुण्डी पंचायत स्थित महुआटांड गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक का शव इसी अवैध खंता में होनें की बात कही रही है. बताया जाता है कि सीसीएल ओपेन कास्ट माइंस के ठीक पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कोयला खदान का संचालन किया जा रहा था. इसी खदान से लगातार अवैध कोयला की निकासी की जा रही है. जिसमें रविवार की सुबह प्रकाश पासवान नामक व्यक्ति कोयला चोरी करने के लिए खंता के अंदर घुसा था।

इसे भी पढ़ें : कार और वैन की जोरदार टक्कर, जिसमें चालक समेत दो की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए

इसी दौरान चाल धंस गई और प्रकाश पासवान दब गया जिससे उसकी मौत हो गई बताया जाता है कि घटना के बाद साथ गए मजदूर मौका देख वहां से भाग निकले. वहीं अवैध खनन करा रहा व्यक्ति भी फरार हो गया. मामले की सूचना पर स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, वार्ड सदस्य जगदीश दास एवं मृतक का भाई राजू पासवान पहुंचे और किसी तरह हिम्मत जुटाकर मृतक का भाई राजू अवैध खान में घुसा और अपने भाई प्रकाश पासवान की मृत्यु कि पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वही दूसरी तरफ इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है. वहीं मृतक के घर के लोगों का रो – रोकर बुरा हाल है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment