Also Read
मोहर्रम पर्व को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक
गिरिडीह (तिसरी) : तिसरी में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर गुरुवार को तिसरी थाना में वीडियो संतोष प्रजापति के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक के दौरान वीडियो संतोष प्रजापति ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा मुहर्रम पर्व भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है। इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए ताजिया तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा।थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व मनाएं, यदि किसी भी तरह की कोई असामाजिक व्यक्ति नजर आ रहा है या फिर कोई असामाजिक तत्व मोहर्रम पर्व में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें। ताकि समय रहते ही ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि लोग ने वीडियो संतोष प्रजापति को बताया पल्मारुआ रोड में कुछ ग्रामीण घर के नली का सारा पानी रोड के तरफ से निकासी के छोड़ देते है जो हमलोग को जुलूस में बहुत परेशानी होगा इसलिए ये समस्या से निजात दिलाने प्रयास किया जाय।
मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार , एस आई अभिषेक कुमार, जेमेम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू वर्णवाल तिसरी मुखिया किशोरी साव , हासिम अंसारी, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित, थाना सांसद प्रतिनिधी सुनील साव, उत्तरी भाग जिला परिषद् किसून यादव, दक्षिणी भाग जिला परिषद् राम कुमार राउत, गोपी रविदास,महताब अंसारी, आयूब अंसारी,कन्हैया सिंह, मो समसीर आलम, मो कादिर , मो अजीम, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। सहित शांति समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।






















