Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

तिसरी बर्णवाल धर्मशाला के प्रांगण में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

On: January 19, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

तिसरी बर्णवाल धर्मशाला के प्रांगण में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

मनोज लाल बर्नवाल – तिसरी गिरिडीह

Giridih : तिसरी प्रखंड स्थित बर्णवाल धर्मशाला में शुक्रवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबुलाल मरांडी उपथित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माला पहनाकर किया गया। इसके पश्चात तिसरी व चंदौरी के मण्डल अध्यक्ष ने अपनी बातों को बारी बारी से रखा।

मौके पर मौजूद बाबुलाल मरांडी ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान रही है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा।अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए वह प्रेरित करते थें।

वहीं कोडरमा संसद प्रति निधि मनोज यादव ने कहा कि आज पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार डॉ भीमराव अंबेडकर का जयंती मनाया जा रहा है। उन्ही के द्वारा बनाया गया संविधान पर हमारा लोकतंत्र का तीनो स्तंभ है।न्यायपालिका, विधायका और कार्यपालिका उन्ही के द्वारा बनाये गये, जिससे हमारा देश और लोकतंत्र चल रहा है। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया था। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते थें।

इस मौके पर तिसरी प्रमुख राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी,भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, उदय साव, रामचंद्र ठाकुर, सोनू हेम्ब्रम, सुनील साव, किशुन यादव, बिनय मोदी, शंकर मोदी, नरेश यादव, कपिल यादव, कन्हैया सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment