Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चोरों ने मचा रखा है आतंक, पुलिस की भय तो छोड़ दीजिए, भगवान के मंदिर को भी निशाना बना लिए… आगे पूरी जानकारी

On: January 19, 2026 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चोरों ने मचा रखा है आतंक, पुलिस की भय तो छोड़ दीजिए, भगवान के मंदिर को भी निशाना बना लिए… आगे पढ़िए

मनोज लाल बर्नवाल – गिरिडीह तीसरी

Giridih : गिरिडीह में आजकल चोरों ने आतंक मचा रखा है। पुलिस का भय तो छोड़ दीजिए चोरों को भगवान से भी डर नहीं लगता। तभी तो आमलोगों के घर के साथ अब चोर भगवान के मंदिर को भी निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले भूतनाथ मंदिर में चोरी के बाद एक बार फिर चोरों ने शहर के पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झंडा मैदान स्थित पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में देर रात को चोर दाखिल हुए और दान पेटी तोड़ कर नगदी टपा लिया। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद सारे सामग्रियों को इधर उधर फेंक दिया। इस दरम्यान चोर माइक को तोड़ कर सीसीटीवी के लिए लगे एलईडी को भी साथ ले गए। साथ ही तोड़फोड़ भी की। सुबह जब पूजा करने लोग मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। वहीं हो हल्ला पर स्थानीय लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी।

चोरी की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया। बता दें कि इसी तरह बोकारो में चोरों का गिरोह मंदिर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसी गिरोह की इंट्री गिरिडीह में भी हुई है और गिरोह के शातिरों द्वारा अब मंदिरों में एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। फिलवक्त बोकारो पुलिस भी गिरोह के सदस्यों के टोह में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द गिरफ्त में होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment