Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित क्रेसर को वन विभाग के रेंजर और खनन विभाग की टीम ने किया ध्वस्त

On: January 19, 2026 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित क्रेसर को वन विभाग के रेंजर और खनन विभाग की टीम ने किया ध्वस्त

गिरिडीह : तिसरी थाना अंतर्गत गौराटांड़ जंगल में स्थित क्रेसर को वन विभाग के टीम रेंजर अनिल कुमार और खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में जेसीबी से तोड़ दिया गया। जमीन मापी के बाद वन विभाग के निकलने के बाद क्रेसर नही हटाने पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग द्वारा जमीन खाली करने का चार बार नोटिस जारी की गई थी। तिसरी-गांवा वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल और दर्जनों उपवन परिसर पदाधिकारी के टीम ने कार्रवाई की।

बताया जाता है की तिसरी-गांवा वन क्षेत्र के गौराटांड़ में कर्मवीर यादव का क्रेसर को विगत छह माह पहले वन विभाग ने ध्वस्त कर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसके उपरांत उक्त स्थल वन भूमि से क्रेसर हटाने को लेकर क्रेसर मालिक के नाम नोटिस वन विभाग ने जारी की। इसके बाद भी क्रेसर नही हटाने पर वन विभाग के टीम ने क्रेसर के समान को तोड़ दिया गया। इधर आरोपी कर्मवीर यादव ने कहा कि गौराटांड़ में लगी क्रेसर मेरा नही है। मेरा क्रेसर गुमगी में स्थित है। जिसका सबंधित पेपर उपलब्ध है, मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कार्रवाई में उपवन परिसर पदाधिकारी पवन चौधरी,अशोक यादव, अभिनीत राज, पवन विश्वकर्मा, पप्पू शर्मा सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे। रेंजर अनिल कुमार ने कहा की क्रेसर कर्मवीर यादव का है नोटिस के बाद भी नही हटाने पर यह कार्रवाई की गई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment