Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह – गावां : कर्मचारी आवास तैयार, हैंडओवर का इंतजार, कर्मचारी आरामदायक एवं सुरक्षित आवास में रहेंगे

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: कर्मचारी आवास तैयार, हैंडओवर का इंतजार
कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही आरामदायक एवं सुरक्षित आवास में रहेंगे

गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड मुख्यालय में 4.5 करोड़ की लागत से आवासीय कर्मचारी भवन बनकर तैयार हो गया है. हैंडओवर के तुरंत बाद इसका उद्घाटन होने की संभावना है। अब यहां के कर्मचारियों को रहने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसका शिलान्यास पिछले वर्ष स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया था. इस भवन का निर्माण विशेष प्रमंडल द्वारा कराया गया है.

कर्मचारी आवास आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है

इसमें तीन अलग-अलग दो मंजिल के फ्लैट हैं। इन घरों में रसोई, पानी, शौचालय आदि की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां बीडीओ, सीओ समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मचारियों के रहने के लिए अलग-अलग कमरे बनाये गये हैं. भवन के बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं बिल्डिंग के चारों ओर पेड़-पौधे लगाए गए हैं. इधर, सुरक्षा की दृष्टि से प्रखंड मुख्यालय के फ्रंट कैंपस की चहारदीवारी भी पहले से ऊंची बनायी गयी है, ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

कर्मचारियों के लिए सौगात है भवन : विधायक प्रतिनिधि

विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित आवासीय कर्मचारी भवन यहां के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है. अब तक अपना भवन नहीं होने के कारण कर्मचारियों को इधर-उधर मुंहमांगा किराया देकर रहना पड़ता था। लेकिन अब विभाग का अपना भवन हो जाने से कर्मचारियों को सहूलियत होगी. कहा कि विधायक बाबूलाल मरांडी के अथक प्रयास के बाद इस भवन का निर्माण हुआ है, जो कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी सौगात है.

हैंडओवर के बाद होगा उद्घाटन, शिफ्ट होंगे सभी कर्मी : बीडीओ

बीडीओ सह सीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि भवन हैंडओवर होते ही इसका उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन के बाद सभी कर्मी आवासीय कर्मचारी भवन में शिफ्ट हो जायेंगे. संभावना है कि एक से दो सप्ताह के अंदर भवन का उद्घाटन कर दिया जायेगा. भवन पूरी तरह बनकर तैयार है। बिजली कनेक्शन आदि ठीक कराया जा रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment