Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

करोड़पति बनने के लालच में बैरल माफिया मजदूर की जिंदगी और मौत से कर रहे है खिलवाड़, देखे वीडियो…

On: January 19, 2026 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

करोड़पति बनने के लालच में बैरल माफिया मजदूर की जिंदगी और मौत से कर रहे है खिलवाड़, देखे वीडियो…

वन विभाग ने दस दिन पहले डोजरिंग की थी

गिरिडीह तिसरी से रिपोट मनोज लाल बर्नवाल

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी व गांवा प्रखंड के अंतर्गत प्राकृतिक खनिजों का

विशाल भंडार है। इन खनिजों में से एक बैरल पत्थर है जो बहुत मूल्यवान है। बैरल पत्थर कई रंगों के होते हैं। दक्षिण अफ्रीका सहित कुछ देशों में विभिन्न रंगों के बैरल पत्थर पाए जाते हैं। इनमें से एक नीले रंग का बैरल स्टोन पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही पाया जाता है। इन बैरल पत्थरों का अवैध खनन गिरिडीह जिले के तिसरी में भी किया जा रहा है.

➨100-150 फुट गहरी सुरंगों में बिना सुरक्षा के भेजा जाता है.

आपको बता दें कि इन दिनों वन विभाग की रोक के बावजूद तीसरी प्रखंड के असुरहड्डी के जंगलों में कुछ बैरल माफिया द्वारा धड़ल्ले से बहुमूल्य बैरल पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है. रोजाना दर्जनों स्थानीय मजदूरों को चंद पैसों का लालच देकर 100-150 फुट गहरी, पतली और कच्ची सुरंगों में बिना सुरक्षा के भेजा जाता है. हर दिन रात के अंधेरे में मजदूर अपने घरों से टार्च, कुदाल आदि लेकर जंगल की ओर निकल जाते हैं। रात के समय बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरी सुरंगों में उतरकर जान जोखिम में डालकर पत्थरों का अवैध उत्खनन करते हैं। सुबह सूरज निकलते ही सभी मजदूर लीपापोती चढ़ाकर अपने घर वापस चले जाते हैं, ताकि किसी को पता न चल सके कि रात में अवैध रूप से पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है.

➨कार्यवाही होने की बावजूद भी माफियाओं पर जूं तक नहीं रेंगती

आपको बता दें कि वन विभाग को असुरहड्डी के जंगलों में बैरल पत्थरों के अवैध खनन की खबर मिलती रहती है. वन विभाग की ओर से डोजरिंग भी किया जाता है, सभी सुरंगों को भी तोड़ा जाता है, बावजूद इसके बैरल माफियाओं पर जूं तक नहीं रेंगती. वन विभाग की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ये माफिया फिर से सक्रिय हो जाते हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले कोडरमा के कुछ माफियाओं द्वारा बैरल पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. प्राथमिकी दर्ज होने और वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई किये जाने के बाद उनके समूह ने अवैध खनन बंद कर दिया. कुछ माह बाद करीब 4 से 5 की संख्या में स्थानीय माफिया ने फिर से खुदाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार एक माफिया कोडरमा जिले के सतगावां का रहने वाला है, बाकी सभी तिसरी के स्थानीय निवासी हैं. जबकि कोडरमा से भी दर्जनों खरीदार यहां बैरल खरीदने आते रहते हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment