Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

धनबाद : लोगों को विश्वास की जाल में फंसा कर ठगी करने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

On: January 19, 2026 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

धनबाद : लोगों को विश्वास की जाल में फंसा कर ठगी करने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

धनबाद : ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस ने कतरास(ईस्ट बसुरिया ओपी) थाना कांड संख्या 31/23, दिनांक 18/01/2023 के मुख्य आरोपी सोनी देवी और उनके पति ललन पासवान को सैंकड़ो ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक के साथ ईस्ट बसुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पुटकी थाना अंर्तगत न्यू ड्रिफ्ट 12 नंबर के रहने वाले हैं। बताया जाता है की दोनो पति पत्नी अशिक्षित बीसीसीएल कर्मी को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर सादा कागजात पर साइन कराकर, उसका पासबुक, चेक, आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लेती है और उसका गलत इस्तेमाल कर जब लोगों की खाते में मोटी रकम आती है तब उसे हड़प लेते हैं। इन दोनो के विरुद्ध पूर्व में भी कई कांड दर्ज हैं। ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुचरण पासवान के द्वारा एक शिकायत दर्ज कराया गया था की उन्हें करीब डेढ़ वर्ष पहले बेटी को शादी के लिए रुपए की जरूरत थी जिस कारण लोन लेना था चूंकि वे कम पढ़े लिखे थे इसलिए ये अपने पड़ोसी भागीरथ पासवान से लोन करने का जानकारी के बारे में पूछे थे तो भागीरथ पासवान उन्हें सोनी देवी और ललन पासवान से मिलवाए जिसके बाद ऐ दोनो इन्हे विश्वास में लेकर इनसे सारा कागजात मांग कर इनका सिम भी मांग लिए और जब इनके अकाउंट में रिटायरमेंट का पैसा आया तब दोनो पति पत्नी उसके अकाउंट से बिना बताए करीब 12 लाख रुपए निकाल लिए। और जब वे रुपए मांगने लगे तब ए दोनो उल्टा झूठा केस में फंसने का धमकी देने लगे। जिसके बाद गुरुचरण पासवान के शिकायत के आधार पर कांड अंकित कर उक्त घटना को सत्य पाते हुवे उक्त दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापामारी में ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी बाघमारा सोनिका वर्मा, आदि थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद : सांसद ने किया पूजा पंडालों का परिभ्रमण

धनबाद : चोरों का मनोबल बढ़ा, लोहा चोरों की हर दिन दीपावली

धनबाद : एफसीआईएल का बंद अस्पताल को चालू करने की निविदा जारी

धनबाद: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला किया दहन

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

सिंदरी : प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक घंटा का लोगों ने श्रमदान किया

बलियापुर : डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया

सिंदरी : हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला

धनबाद ब्रेकिंग: न्यू खालसा होटल के बाहर बमबाजी, दो बदमासो ने दिया अंजाम, डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

धनबाद उपायुक्त की बनायी गयी फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

धनबाद ब्रेकिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, इलाका सील, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Leave a Comment