Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

धनबाद: धनंजय हत्याकांड का खुलासा, मास्टर माइंड होटल संचालक गिरफ्तार, हत्याकांड में 13 लोग थे शामिल, 12 आरोपी अब भी फरार

On: January 19, 2026 8:11 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

धनबाद: धनंजय हत्याकांड का खुलासा, मास्टर माइंड होटल संचालक गिरफ्तार

धनबाद (झरिया) : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर निवासी धनंजय यादव की हत्या की गुत्थी झरिया पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. जिसके बारे में शनिवार 19 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार और झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने जानकारी दी. मालूम हो कि 31 जुलाई की देर रात सिंह नगर निवासी धनंजय यादव की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. जिससे इलाके में काफी तनाव हो गया. झरिया पुलिस ने धनंजय यादव हत्याकांड के मास्टरमाइंड विक्की वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

विक्की वर्मा ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि विक्की वर्मा के होटल में खाना खाने के बाद धनंजय यादव ने पैसे नहीं दिये. ऐसे कई विवाद थे जिससे विक्की वर्मा नाखुश थे. इसका फायदा धनंजय यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामबाबू ढीकार ने उठाया. धनंजय यादव की हत्या कराने के लिए अपराधियों ने पैसे देकर विक्की वर्मा के साथ यूपी के मीरजापुर और झारखंड के बोकारो में बैठक कर साजिश रची थी.

घटना के वक्त मौजूद था विक्की वर्मा

विंकी मृतक धनंजय की हर गतिविधि की जानकारी अपराधियों को देती थी. हत्या के वक्त भी मौजूद था. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी रामबाबू समेत 13 अपराधी शामिल थे. वहीं पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी जारी है. हत्या में शामिल राम बाबू समेत 12 अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वही झरिया पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद : सांसद ने किया पूजा पंडालों का परिभ्रमण

धनबाद : चोरों का मनोबल बढ़ा, लोहा चोरों की हर दिन दीपावली

धनबाद : एफसीआईएल का बंद अस्पताल को चालू करने की निविदा जारी

धनबाद: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला किया दहन

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

सिंदरी : प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक घंटा का लोगों ने श्रमदान किया

बलियापुर : डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया

सिंदरी : हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला

धनबाद ब्रेकिंग: न्यू खालसा होटल के बाहर बमबाजी, दो बदमासो ने दिया अंजाम, डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

धनबाद उपायुक्त की बनायी गयी फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

धनबाद ब्रेकिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, इलाका सील, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Leave a Comment