Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

धनबाद: तेज आवाज के साथ बना गहरी गोफ, मंदिर समेत एक ही परिवार के तीन लोग जमीन में समाये, 5 मकान भी क्षतिग्रस्त

On: January 19, 2026 9:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

धनबाद: जिले के जोगता थाना क्षेत्र स्थित 11 नंबर में सोमवार की देर रात बड़ी घटना घटी. दरअसल, हुआ यूं कि इस जगह पर 200 मीटर के दायरे में एक गोफ बन गया । जिसमें हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गए। घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब सवा दो बजे की है.

हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर गोफ में फंसे तीन लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को पहले निचितपुर नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया है.

घटना के बारे में बताया गया कि जब लोग गहरी नींद में थे तभी अचानक जमीन दरक गई और 200 मीटर के दायरे में खाई बन गई. इससे श्याम भुइयां, उनका बेटा और एक अन्य सदस्य दरार में फंस गये. पास का एक मंदिर भी ढह गया. इसके अलावा बस्ती के पांच मकान भी जमींदोज हो गये. पूरी कॉलोनी में हाहाकार मच गया.

जहां जमीन में दरार है, वहां से तेज धुआं निकल रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया गया है कि कारू भुइयां, रामबहादुर भुइयां, धनपत भुइयां, रामप्रवेश भुइयां का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

गोफ घटना के बाद लोग दहशत में हैं. बताया गया कि सोमवार की रात जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने घरों में सोये हुए थे. इसी बीच आधी रात करीब 2:15 बजे जोरदार आवाज हुई, जिसमें मंदिर समेत तीन लोग जमीन में दब गये. गोफ की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और सभी बाहर निकल आए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद : सांसद ने किया पूजा पंडालों का परिभ्रमण

धनबाद : चोरों का मनोबल बढ़ा, लोहा चोरों की हर दिन दीपावली

धनबाद : एफसीआईएल का बंद अस्पताल को चालू करने की निविदा जारी

धनबाद: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला किया दहन

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

सिंदरी : प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक घंटा का लोगों ने श्रमदान किया

बलियापुर : डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान चलाया

सिंदरी : हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला

धनबाद ब्रेकिंग: न्यू खालसा होटल के बाहर बमबाजी, दो बदमासो ने दिया अंजाम, डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

धनबाद उपायुक्त की बनायी गयी फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

धनबाद ब्रेकिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस, इलाका सील, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Leave a Comment