|
चतरा : चतरा में नशे के काले कारोबार पर चला कानून का डंडा। सदर थाना पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर तीन अवैध देशी शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त। पांच सौ किलो अवैध महुआ व हजारो लीटर देशी जावा महुआ शराब समेत बनाने में प्रयुक्त सामान जप्त। मौके पर उत्पाद विभाग व पुलिस के जवानों ने शराब बनाने में प्रयुक्त भट्ठियों, उपकरणों व शराब को किया विनष्ट। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के ननकू आहर, भोज्या, बाईपास रोड, बस स्टैंड व पनसलवा ईलाके में चला अभियान। अभियान में पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई वीना कुमारी, एएसआई शशिकांत ठाकुर समेत उत्पाद विभाग व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।























