|
|
अवैध बालू का उठाव बदस्तूर जारी है, एक ट्रैक्टर जप्त दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे।
चतरा संवाददाता / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): शनिवार को इटखोरी थाना क्षेत्र के मुहाने नदी घाट से अंचलाधिकारी श्री राम विनय शर्मा एवं थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के द्वारा छापेमारी कर अवैध तरीके से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया , इस मौके पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि दो अन्य ट्रैक्टर भागने में सफल रहे ,उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की करवाई लगातार चलेगी और करवाई से बालू माफियाओं का मनोबल भी टूटेगा।
Related Posts























