Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई, 716 बोतल नकली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई, 716 बोतल नकली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 

तस्करी के लिए जंगल के रास्ते बिहार ले जाने की थी तैयारी,पुलिस ने मनसूबे पर फेरा पानी

एसपी के खुफियातंत्र ने उड़ा रखा है तस्करों के नींद और चैन

कान्हाचट्टी : तस्करी के लिए ऑल्टो कार से बिहार जा रही 30 पेटी नकली अंग्रेजी शराब की खेप को राजपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के रौशना मोड़ के पास पकड़ लिया।वहीं वाहन चालक को हिरासत में लेकर।उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को ऑल्टो कार में 30 पेटी में बंद विभिन्न कंपनियों के 716 बोतल नकली अंग्रेजी शराब जप्त किए हैं।एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है।सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन  को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र से जोलडीहा के रास्ता से होते हुए शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाया जा रहा है सूचना के सत्यापन हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुवे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना और जोलडीहा के बीच में रोशना मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद कलर के अल्टो कार आ रही थी जिसका पंजीयन संख्या JH02Z6806 जब कार चालक की नजर पुलिस पर पड़ी तो उन्होंने कार को भगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते पकड़ा गया पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 30 पेटी में बंद विभिन्न कंपनियों के नकली शराब भरी हुई थी।पुलिस ने शराब को जप्त कर युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई।पुलिस ने युवक के पास तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक विवो कंपनी का एंड्राइड फोन की जप्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिंदुवारी गांव निवासी 25 वर्षीय बहादुर कुमार पिता अशोक दांगी के रूप में हुई है।पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ राजपुर थाना में कांड संख्या 44/23 धारा 414/188/269/270/272/273/290 भा.द.वी एवं 47a उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुवे न्यायिक हिरासत में चतरा मंडल कारा भेज दिया है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एसपी राकेश रंजन कि खुफिया तंत्र के सामने चाहे अफीम माफिया हो या शराब तस्कर सभी नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं एसपी के खुफिया तंत्र के सामने तस्करों का कोई चारा नहीं चल रहा है  लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई ने तस्करों का जीना हराम कर के रख दिया उसके बावजूद तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।छापेमारी दल में मुख्य रूप से राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह,सहायक अवर निरीक्षक,नरेंद्र प्रसाद मेहता के साथ थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जोरी भाजपा मंडल के द्वारा दलित बस्ती तेसर जोरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Leave a Comment