Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लोहे से लदे ट्रक में छिपाकर पंजाब ले जाई जा रही एक किलो अवैध अफीम बरामद, दो गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लोहे से लदे ट्रक में छिपाकर पंजाब ले जाई जा रही एक किलो अवैध अफीम बरामद, दो गिरफ्तार

क्राफ्ट समाचार संवाददात
चतरा : एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से एक किलो अफीम और अलग-अलग कंपनियों के दो मोबाइल फोन के साथ ही अफीम तस्करी में इस्तेमाल लोहे से लदा एक ट्रक भी बरामद किया है. सदर थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोहे से लदा 12 पहिया ट्रक पीबी 11एसक्यू 8403 बागरा रोड से चतरा की ओर आ रहा है. जिसके जरिए अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन कर बागरा रोड स्थित नया पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो ट्रक की सीट के नीचे से 01 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। जिसके बाद पंजाब के फतेहगढ़ जिले के सरहद थाना क्षेत्र के निवासी मनदीप सिंह ने सदर थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी रामू यादव से अफीम खरीदने को कहा. जिसके बाद छापेमारी दल ने अफीम तस्कर रामू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. विशेष टीम में एसडीपीओ सहित पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल, एएसआई निर्मल कुमार सिंह व रंजय कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment