Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा मे कौशल मेला का मंत्री ने विधिवत किया उद्घाटन, सूबे की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए काफी संवेदन शील है- भोक्ता

On: January 19, 2026 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा मे कौशल मेला का मंत्री ने विधिवत किया उद्घाटन, सूबे की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए काफी संवेदन शील है-  भोक्ता

चतरा मे कौशल मेला का मंत्री ने विधिवत किया उद्घाटन, सूबे की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए काफी संवेदन शील है-  भोक्ता

चतरा संवाददाता / संतोष कुमार दास 

चतरा:- सूबे के हेमंत सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता रविवार को चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, हैलीपैड ग्राउंड में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा आयोजित एक दिवसीय कौशल मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं मेले का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। इसके उपरांत मंत्री ने कौशल विकास विभाग के द्वारा जारी एक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्री सत्यनंद भोगता ने मौके पर कई युवा एवं युवतियों को कई निजी संस्थानों का ऑफर लेटर प्रदान किया। इसके उपरांत मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवाओं को उनके नजदीकी स्थान पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर काफी संवेदनशील है। सरकार रोजगार सृजन को लेकर हर दिन नया कदम उठा रही है। सरकार हर एक जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बना रही है। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। रोजगार के दिशा में सरकार ने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। इस कड़ी में सरकार ने निजी क्षेत्र के संस्थानों में स्थानीय लोगों को 75% नियोजित करने के लिए झारखंड राज्य में निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 को विधानसभा से पारित किया है। इसका सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर एक प्रखंड में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। सूबे की हेमंत सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है। युवाओं के सुविधा के लिए अब प्रखंडों में भी रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीसी अबू इमरान, डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसी पवन कुमार मंडल, एसडीओ मुमताज अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, राष्ट्रीय जनता दल महिला मोर्चा शारदा देवी, जिलापरिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment