Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा में अपराधी बेलगाम, अपराधियों ने एक शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या

On: January 19, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा में अपराधी बेलगाम, अपराधियों ने एक शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या

इटखोरी (चतरा) : इटखोरी थाना क्षेत्र के कृषि फार्म स्थित मनोज पासवान के होटल पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. युवक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या की जांच में जुट गये. पुलिस ने युवक की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के जोरी गांव दुधौरी निवासी सालिगराम उपाध्याय के रूप में की है. मौके पर मौजूद पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक झुग्गीझोपड़पट्टी नुमा होटल में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से एक जोड़ी चप्पल और स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 13ई -8546, पांच गिलास और एक शराब की बोतल बरामद की है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इटखोरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जोरी भाजपा मंडल के द्वारा दलित बस्ती तेसर जोरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Leave a Comment