Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, एक बाइक और दो मोबाइल जप्त

On: January 19, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, एक बाइक और दो मोबाइल जप्त

चतरा : जिले में अवैध तरीके से काम करने वाले तस्करों व माफियाओं को लगातार रडार पर लेने वाले सख्त और मजबूत पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अफीम के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति की गिद्धौर से अवैध अफीम लेकर बेचने हेतु इटखोरी तरफ जा रहे हैं। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा इटखोरी मार्ग में पेक्सा द्वार के पास विभिन्न वाहनों को चेकिंग किए जाने लगा इस क्रम में मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से पार कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। भाग रहे दोनों व्यक्तियों के तलाशी लेने पर दोनों के पास से अपने कमर में छुपा कर रखा अवैध अफीम को पकड़ जब्त किया लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 209/23 दिनांक 22.07.23 धारा 18/22/27/29 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए सामानों में दो प्लास्टिक में अवैध अफीम करीब 1.700 किलोग्राम, दो स्मार्टफोन, एक आधार कार्ड, तस्करी में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH13G 4533 है। गिरफ्तार अपराध कर्मी में राजू कुमार पिता चरण दांगी व रमेश प्रसाद वर्मा पिता रितुराज दांगी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा का रहने वाला है। छापामारी टीम में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश सेठ, मनोज कुमार पाल एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment