Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 365 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिलें जब्त

On: January 19, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
365 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिलें जब्त

365 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल जब्त

चतरा:- पुलिस का अब अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कस्ता जा रहा है। जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 365 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो नाबालिग समेत 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 12 मोटरसाइकिल को जब्त किया है। वहीं दो अवैध शराब भट्ठी को भी ध्वस्त किया है। यह गिरफ्तारी झारखंड बिहार सीमा स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के सैयपुर, कोसमही गांव के समीप से की गई है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर बिहार झारखंड बॉर्डर स्थित कोसमाही और सेयपुर से देशी शराब का बड़ा खेप बिहार भेजा जाना है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में दल का गठन कर छापेमारी किया गया। जिसमें शराब सप्लाई में लगे 10 लोगों को 12 मोटरसाइकिल और 365 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ यह बताया कि दोनों राज्य के सीमावर्ती गांवों के दोनों तरफ अवैध शराब भट्ठी लगाया गया है। जहां से अवैध महुआ शराब बनाकर चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार में सप्लाई करतें थे। होली पर्व से पूर्व पुलिस द्वारा शराब माफिया के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी, नितेश कुमार दुबे, अनन्त साह और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Board Exam 2023: हजारीबाग से मैट्रिक में 27270 और इंटरमीडिएट में करीब 23 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, इतने परीक्षा केंद्र बनाए गए


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment