Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा कॉलेज के बी.एड. संभाग में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके प्रकृति प्रेमी

On: January 19, 2026 10:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा कॉलेज के बी.एड. संभाग में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके प्रकृति प्रेमी

चतरा कॉलेज के बी.एड. संभाग में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके प्रकृति प्रेमी

Chatra:- चतरा कॉलेज,चतरा के बी.एड संभाग में दिन मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित हुए।

माननीय मंत्री महोदय का स्वागत फूल- मालाओं से किया गया

कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री महोदय, चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. पी. रॉय, बी.एड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह एवं सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उनके स्वागत में स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बी. एड. संभाग के शिक्षकों में प्रो. प्रेम बसंत बखला, प्रो. शोभा कुजूर, प्रो. ग्लोरिया ग्रेस होरो, डॉ.मो. मुमताज अंसारी, प्रो. कंचन सोय मुरूम, प्रो.अमित कुमार सिंह, एवं कॉलेज के शिक्षकों में डॉ. मुकेश झा, डॉ. मनीष दयाल,हिरामन एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

चतरा कॉलेज के बी.एड. संभाग में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके प्रकृति प्रेमी

इस कार्यक्रम में बी.एड. संभाग के 2021-23 के सभी प्रशिक्षु एवं 2022-24 के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सविंद्र कुमार ने किया, प्रो. प्रेम बसंत बाखला ने प्राकृतिक पर्व सरहुल पर सभी को हार्दिक स्वागत किया एवं अनंत बधाइयां दी। प्रो. शोभा कुजूर ने प्राकृतिक पर्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्राचार्य महोदय ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया एवं सरहुल की बधाइयां दी। उन्होंने सरहुल के शाब्दिक अर्थ से रूबरू कराया एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आग्रह किया साथ ही साथ हमें पर्यावरण को सुरक्षित एवं साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। मंत्री महोदय ने अपने वक्तव्य में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्राकृतिक पर्व सरहुल सरहुल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अनेक शैक्षिक कार्यक्रमों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया एवं प्रेरित किया। उनके वक्तव्य के बाद बी.एड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर सिंह ने इस आयोजन के लिए एवं मंत्री महोदय के आगमन के लिए उनका और सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया एवं सरहुल मिलन समारोह की अनंत बधाइयां दी।

डॉ सिंह ने प्रकृति के प्रति झुकाव संवेदना एवं प्यार मानव समाज को हमेशा बनाए रखना चाहिए एवं हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि इसके प्रति हमेशा सजग रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं कॉलेज प्रांगण में बने अखाड़ा में भी नृत्य किया गया। सत्र 2021-23 के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के द्वारा आने वाले त्योहार रामनवमी के शुभ अवसर पर सीता स्वयंवर का भी मंचन किया गया। इस कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल बनाने में आलोक, विक्की, उज्जवल, बसंत,मनीष, संदीप, अमिता, अलीशा, श्वेता, रश्मी, नरेंद्र, शिवम, आदि ने अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की चतरा पुलिस ने किया संजय महतो हत्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment