Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के प्रांगण में किसान मेला का किया गया आयोजन

On: January 19, 2026 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
चतरा कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के प्रांगण में किसान मेला का किया गया आयोजन

चतरा कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के प्रांगण में किसान मेला का किया गया आयोजन

चतरा: चतरा कृषि विज्ञान केंद्र, चतरा के प्रागण में किसान मेला-सह-फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष ममता कुमारी जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष जी एवं उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी द्वारा किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया एवं उनसे अनुशंसित उर्वरक का प्रयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। प्रदर्शनी में जिला के विभिन्न प्रखण्डों में क्रियान्वित जैविक कोरीडोर योजना एवं परम्परागत कृषि विकास योजना (नमामि गंगे) के किसानों द्वारा जैविक विधि से उत्पादित अपने फल-फूल एवं सब्जी का प्रदर्शन किया गया जिसका अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रगतिशील किसान शिवनंदन पांडे, सदर प्रखण्ड, द्वारिका यादव,प्रखण्ड-सिमरिया,राजेंद्र सिंह,प्रखण्ड कान्हाचट्टी आदि की भागीदारी रही। जिला में उत्पादित किये जा रहे मशरूम एवं स्ट्रॉबेरी को भी प्रदर्शित किया गया।उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी किसानों को मशरूम की खेती एवं जैविक विधि से फसल उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसे भी पढ़ें : थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी, जाने कितने लाख रुपए की जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नमामि भारत नेचर केयर फाउण्डेशन द्वारा औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन एवं बिक्री की जानकारी दी गई। वहीं किसानों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया गया वहीं उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि जब हम शब्द “किसान” सुनते हैं, तो पहली बात यह है कि आम तौर पर हमारे दिमाग में आती है कड़ी मेहनत और समर्पण। वे शायद एक सैनिक के बराबर सबसे मेहनती लोग हैं जो देश की सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक किसान वह व्यक्ति होता है जो बहुत मेहनत करने के बाद भी अपनी आमदनी के साथ-साथ अपने परिवार का भी पोषण करता है भारतीय किसानों ने राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में उनके विशाल योगदान के बावजूद दशकों से उपेक्षित समुदाय पर कब्जा कर रखा है। भारतीय किसान इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है। भारत गेहूं, चावल, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है । मौके परजिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, प्रतिम कुमार, हंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी,D.A.O अशोक सम्राट, उप निदेशक जीवी सर,गिद्धौर प्रमुख अनीता यादव, पत्थलगड़ा प्रमुख मनीषा कुमारी,चतरा प्रमुख धनवा देवी,सिमरिया प्रमुख रोहन साव,देवरिया मुखिया गुड्डू दुबे समेत अनेकों किसान भाई मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना दो मार्च को


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जोरी भाजपा मंडल के द्वारा दलित बस्ती तेसर जोरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Leave a Comment