Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न

आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण

चतरा : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए चतरा श्री अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न तकनीकी विभाग यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा, पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल समेत अन्य तकनीकी विभागों के अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा के अंतर्गत किये जा रहे कार्य यथा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला खनिज फाउंडेशन डीएमएफटी, विशेष केंद्रीय सहायता एवं अनाबद्ध योजना मद से क्रियान्वित विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई कि पथ निर्माण के अंतर्गत कुल 7 योजनाएं कार्यान्वित है और पूल निर्माण के अंतर्गत कुल 5 योजनाएं कार्यान्वित है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीआरडीए निदेशक ने हर घर नल योजना के लक्ष्य के विरूद्ध किए गये कार्य की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। गर्मी व लू को देखते हुए उन्होंने कहा कि जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है पेयजल की व्यवस्था में कमी ना आए।उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला समेत सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment