Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

इटखोरी थाना के समीप मोटरसाइकिल का कागजात व हेलमेट जांच अभियान चलाया गया।

On: January 19, 2026 9:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
itkhori pulish station

इटखोरी : (चतरा): इटखोरी थाना के समीप सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोटरसाइकिल हेलमेट जांच अभियान चलाया गया।चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर 12 जनवरी से इटखोरी थाना के समीप वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में व पुलिस के सहयोग से वाहन जांच शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर गुजरने वाले दर्जनों दुपहिया वाहनों को रुकवा कर वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान में उक्त मार्ग पर गुजरने वाले सभी दुपहिया बिना हेलमेट का जांच कर दर्जनों मोटरसाइकिल बिना हेलमेट का जब्त किया गया। आवश्यक कागजात, हेल्मेट, ट्रिपल लोड़, सीट बेल्ट, ड्राईविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। वहीं अधूरा कागजात व हेलमेट अन्य तरह से कमी वाले वाहनों को चतरा डीटीओ के सुपुर्द कर दिया गया तथा वाहनों को थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान गुजरने वाले वाहन चालकों को जागरूक करते हुए इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि वाहन चलाते समय हेल्मेट जरूर लगाएं तथा क्षमता से अधिक सवारी नहीं चढ़ाएं, और उन्होंने यह भी कहा कि दुपहिया वाहन का चेकिंग हेलमेट अभियान लगातार चलाया जाएगा आप लोग अपने घर से निकलते समय हेलमेट पहनकर निकलें और साथ में लाइसेंस लेकर चलें इस से आप लोग ही सुरुक्षित रहेंगे, रविवार को भी हेलमेट अभियान चलाया जाएगा। थाना में डिटिओ के पहुंचने पर जब्त किया गया मोटरसाइकिल को छुड़ा सकते हैं, थाना डिटिओ नहीं पहुंच पाते तो मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए चतरा डिटिओ ऑफीस से चालान कटवाना होगा उस चालान को लेकर थाना पहुंच थाना प्रभारी को दिखाना होगा तभी उनको मोटरसाइकिल सौपा जाएगा। वाहन जांच अभियान में इटखोरी थाना के एसआई गौतम कुमार दास ,एएसआई बंटी यादव अपने दल बल के साथ मौजूद थे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment