Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिद्धौर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने दी जानकारी

On: January 19, 2026 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिद्धौर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने दी जानकारी

सुजेक सिन्हा

Chatra:- चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना पुलिस ने अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के अवैध अफीम के तस्कर अफीम लेकर सिमरातरी से जाने वाला है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु गिद्धौर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी गिद्धौर मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। वहीं वाहन चेकिंग को देख एक मोटरसाईकिल चालक जो सिमरातरी के तरफ से आ रहा था, तेजी से अपने मोटरसाईकिल को पिछे घुमा कर भागने लगा। जिसे जवानों के द्वारा खदेड़ कर बड़की नदी के पास पकड़ लिया गया तथा जांच किया गया। वहीं जांच के क्रम में उक्त मोटरसाईकिल के डिक्की से अफीम बरामद हुआ। बरामद अफीम के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत गिद्धौर थाना काण्ड सं0- 24 / 23 दर्ज कर काण्ड का अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति में धीरेन्द्र कुमार दांगी उम्र 24 वर्ष पिता चन्द्रिका दांगी ग्राम थाना गिद्धौर जिला चतरा का रहने वाला है। जिसके पास से दो पारदर्शी प्लास्टिक में कुल 02 किलोग्राम अफीम व पैशन प्रो मोटरसाईकिल इसका रजिस्ट्रेशन सं0- JH02AG 5893 को जब्त किया गया। छापामारी दल में गिद्धौर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के अलावे पु०अ०नि० टिकवानंद भगत, आ0/242 सुनिल कुमार साव व आO/158 पंकज कुमार शामिल थें।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जोरी भाजपा मंडल के द्वारा दलित बस्ती तेसर जोरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Leave a Comment