Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बोकारो में चोरों ने जमकर मचा रखा है उत्पात, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सहित इतने रुपए ले उड़े

On: January 19, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बोकारो में चोरों ने जमकर मचा रखा है उत्पात, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम सहित इतने रुपए ले उड़े

मुख्य मुद्दे:

बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 14 लाख रुपये की चोरी

चोर एटीएम मशीन उखाड़ ले गए

चोरी की घटना सोमवार की सुबह हुई

पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के होटलों और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इससे पहले भी 18 जनवरी को पेटरवार बाजार में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 10 लाख रुपये की चोरी हो गयी थी.

बोकारो : सोमवार की सुबह बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन समेत चोरों ने 14 लाख रुपये उखाड़ ले गए।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर में बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच 23 पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है. सोमवार की सुबह एक ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आया था. उसने देखा कि एटीएम का शटर खुला था और मशीन गायब थी. ग्राहक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचना दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की

पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के होटलों और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। आपको बता दे की इससे पहले 18 जनवरी को भी चोरों ने पेटरवार बाजार में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 10 लाख रुपये चुरा लिये थे. उस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

एक अनुमान के अनुसार चोर एटीएम मशीन को उखाड़ कर वाहन पर लाद कर ले गये. चोरों को एटीएम मशीन खोलकर गाड़ी पर लादने में करीब 5 घंटे का समय लगा होगा. इस दौरान कसमार पुलिस की गश्ती टीम एक बार भी एनएच पर नहीं पहुंची और चोर आराम से मशीन लेकर चलते बने.तभी तो एटीएम चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में निकलेगी बंपर वैकेंसी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अभी और नियुक्तियां निकालेंगे, प्रतियोगी परीक्षा विधेयक को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

बोकारो में मुहर्रम जुलूस के दौरान गंभीर हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, 4 की मौत, 13 घायल

मुंबई से घर लौट रहे बोकारो के प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

झारखंड में टला बड़ा ट्रेन हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराई

बोकारो : पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

क्लास सस्पेंड: ‘जय श्री राम…’ बोलने पर बच्चों को मिली सजा, प्रिंसिपल ने पूरी क्लास को दो दिन के लिए किया सस्पेंड, डीईओ करेंगे मामले की जांच..

Leave a Comment