Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : 15 अगस्त को युवा साथी दल के तत्वाधान में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

On: January 19, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

15 अगस्त को युवा साथी दल के तत्वाधान में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद करना संस्था की पहचान: विकास सिंह

सामाजिक संस्था युवा साथी दल के तत्वाधान में 15 अगस्त मंगलवार को आई. टी. आई कॉलेज, बेन्दगी, बरही के प्रांगण में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी के पास प्रतिदिन रक्त की ज़रूरत को लेकर कई लोगों का फोन आता है। आम तौर पर लोग ब्लड को उपलब्ध करवाने के लिए कहते हैं लेकिन स्वयं रक्तदान करने से कतराते हैं। ब्लड की उपलब्धता की एक सीमा होती है। आज भी लोगों के बीच रक्तदान को लेकर जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत है तभी हम इस कमी को दूर कर पाएँगे।

रक्त को एकत्रित करने के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल हजारीबाग की टीम संयुक्त रुप से शिविर में उपस्थित रहेंगी। रक्तदान से पूर्व चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक डोनर को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण जांच की जाएगी एवं उसके पश्चात ही डोनर रक्तदान कर सकेंगे।

संस्था के सभी सदस्यों ने रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है तथा लोगों के बीच जाकर प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रक्तदान शिविर में शामिल किया जाए। सभी सदस्य अपने -अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

युवा साथी दल के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि हमारी संस्था पिछले तीन सालों से लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है तथा रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास भी करती है।

टीम के सभी सदस्यों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद करनी चाहिए, क्योंकि एक व्यक्ति के एक यूनिट रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है, उसे जीवन दान दिया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए 9835535554 पर संपर्क करें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment