Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : हजारीबाग से बरही की ओर आने के दौरान सड़क दुर्घटना में सीबीआई बैंक के कैशियर की मौत

On: January 19, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : हजारीबाग से बरही की ओर आने के दौरान सड़क दुर्घटना में सीबीआई बैंक के कैशियर की मौत

बरही (हजारीबाग) : बरही ब्लॉक गेट के सामने एनएच-33 पर हजारीबाग से बरही की ओर आने के दौरान एक बाइक सवार ने आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक को आसपास के ग्रामीणों ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रांची के लोवडीह थाना क्षेत्र के नामकुम निवासी अमोल बीरबल कुजूर के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुजूर के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि विवेक कुजूर चंदवारा उरवां मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया विजया शाखा में कैशियर के पद पर थे. घटना की सूचना मिलने पर बरही थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा है. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, विजया शाखा के कई कर्मचारी पहुंचे और शोक व्यक्त किया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment