Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, कई वर्षों से चल रहा था विवाद

On: January 19, 2026 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कई वर्षों से चल रहा था विवाद
जमीन विवाद बना जानलेवा, पिता-पुत्र ने कबूली संलिप्तता

Chouparan : चौपारण थाना क्षेत्र के बसरिया निवासी मैना देवी, उम्र 45 वर्ष, पति सहदेव राणा की अज्ञात अपराधियों ने केंदुआ मोड़ से आगे बसरिया रोड स्थित एक किराये के मकान में हत्या कर दी. घटना के बाद इसकी सूचना चौपारण पुलिस को दी गयी. जब पुलिस उपरोक्त सूचना की पुष्टि करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची, तो मैना देवी की किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हज़ारीबाग़ द्वारा घटना का उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, थाना प्रभारी चौपारण एवं चौपारण थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति के बताये अनुसार इस कांड के संदिग्ध के रुप क्रमश: 1. नकुल राणा पिता स्वर्गीय गंदौरी राणा एवं 2. मनोज राणा पिता नकुल राणा को पूछताछ हेतु थाना लाया गया. इसके बाद मृतिका के पति सहदेव राणा के लिखित आवेदन के आधार पर चौपारण थाना कांड संख्या 297/23 दिनांक- 12/07/23 धारा 302/120 (B)/34 भा0द0वि0 अंकित कर अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त दोनों संदिग्ध अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पूछताछ के क्रम में पता चला कि दोनों भाइयों नकुल राणा और सहदेव राणा के बीच पिछले कुछ वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था, जमीन विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी और इसी के तहत यह घटना हुई. इस प्रकार घटना के 24 घंटे के अंदर चौपारण थाना पुलिस ने उक्त घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य संग्रह एवं छापेमारी की जा रही है। इस मामले में निम्नलिखित गिरफ्तारियां हैं:-

गिरफ़्तार

1. नकुल राणा पिता स्व0 गंदौरी राणा पाकरटांड़ बसरिया थाना चौपारण जिला हजारीबाग। 2. मनोज राणा पुत्र नकुल राणा पाकरटांड बसरिया थाना चौपारण जिला हज़ारीबाग़।

छापेमारी दल

1. पु0अ0नि0 शम्भू नन्द ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण।
2. पु0अ0नि0 अरुण कुमार रवानी चौपारण थाना.
3. पु0अ0नि0 संतदेव कुमार चौपारण थाना।
4. स0अ0नि0 लक्ष्मण तिवारी चौपारण थाना.
5. स0अ0नि0 सच्चिदानंद राय चौपारण थाना.
6. स0अ0नि0 बादल कुमार महतो चौपारण थाना.
7. सशस्त्र बल चौपारण थाना।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment