|
चौपारण के दनुवा जंगल में कई वाहन आपस में टकराए, एक की मौत
Also Read
हजारीबाग :- चौपारण प्रखंड झारखंड-बिहार सीमा चोरदाहा की दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं सैकड़ों से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है। कितने लोग घायल भी हुए हैं। आज सुबह तीन वाहन आपस में टकरा गए। बताया जाता है कि एक ट्रेलर वाहन बिहार की ओर से आ रहा था और दो कोयले लदे ट्रक धनबाद से बिहार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक के ब्रेक फेल होने से तीनों वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें कोयला लदे वाहन के उपचालक की कोयले से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी. लिहाजा उसी ट्रक वाहन के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना पुलिस व स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
|
|
Related Posts




















