छतरपुर,पलामू। आखिर क्या हुआ ऐसा की सारा काम छोड़कर 15 वर्षो से निस्वार्थ समाज सेवा कर रहे है और आज छतरपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भी दाखिल किया। कहानी है नगर पंचायत क्षेत्र के लोहराही गाँव के नथुनी प्रजापती का।जो लगातार 15 वर्षो से एक मात्र समाजसेवा मे लगे हुए है और आज वही सेवा भावना के फल स्वरूप नगर पंचायत क्षेत्र के जनता के भरोसा पर उन्होंने आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किए।अध्यक्ष पद के भावी प्रत्यासी नथुनी प्रजापती साधारण परिवार से आते है लेकिन समाज सेवा करने के लिए धन और दौलत का जरूरत नही बल्कि सेवा करने का जज्बा रहना चाहिए। जो लगातार समाजसेवा करते आ रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ना एक शौक नही बल्कि जनता का भरोसा है जो लगातार मैने बिना निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहा हूं।मैने बिना पद का प्रजापती समाज के दर्जनों लोगो को रोजगार दिलावने का कार्य किया हूं। हर जाति के लोग को फ्री इलाज मैने निजी खर्चा से करवाया हूं। अपने प्रजापती समाज का एक तस्वीर खुद मे मेहनत पर राज्य स्तरीय दिया हूं। मैं चुनाव जितने के बाद भी हर वर्ग के लोगो का सेवा आजीवन करूंगा। जो मेरे जीवन का एक मात्र समाजिक दाइत्व है जो आजीवन निर्वहन करूंगा।
संबंधित खबरें