जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

Craft Samachar
2 Min Read

भाजपा छोड़ दर्जनों ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल, पूर्व विधायक ने पट्टा देकर किया स्वागत

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट

गिरिडीह/तिसरी। धनवार विधान सभा क्षेत्र के तिसरी प्रखंड के अंतर्गत रतनगडुरा गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा को अलविदा कर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने नए कार्यकर्ता को पट्टा देकर सम्मानित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामते ही ग्रामीणों ने कहा जमीनी विवाद में मेरे स्वजाति के लोगो ने मेरे पूरे परिवार पर हमला कर दिया था। जिससे पूरा परिवार तितर बितर हो गए उस वक्त किसी ने हमलोग को देखने तक नहीं आए थे। वही जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल के अगुवाई में पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने हमलोग को साथ दिया और आज हमलोग ने पूरे परिवार के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। झारखंड सरकार से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल हुए। नए मेहमान विजेस्वर यादव, उपेन्द्र यादव, विकास यादव, अनिल यादव, नरेश यादव, अजय यादव, रामेश्वर यादव, बाबूलाल हजाम, दिगम्बर यादव, आशीष यादव, सचित कुमार सभी लोगों को पूर्व विधायक निजाम उदीन अंसारी ने सभी नए लोगों को स्वागत किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकु बरनवाल, राजू दास, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अफसर हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, गुली मियां, दासों हांसदा आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।