|
|
हिंसक झड़प के बाद जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा बंद: इलाके में सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च, धारा 144 लागू, देखें वीडियो….
जमशेदपुर : शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प रविवार को और तेज हो गयी. कई दुकानों में आग लगा दी गई और भारी पथराव किया गया। देर रात मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह स्थिति नियंत्रण में है। जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. सुरक्षा बल तैनात हैं, इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.
#WATCH झारखंड: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और RAF ने फ्लैग मार्च किया।
जमशेदपुर में कल रात 2 समूहों के बीच पथराव और आगजनी हुई थी। इलाके में धारा 144 लगाई गई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है। pic.twitter.com/Yj45KDAgA7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2023
जमशेदपुर में धारा-144 लगा दी गई है. रविवार रात नौ बजे रेफ की तीन कंपनियां पहुंचीं। देर रात चाईबासा और सरायकेला से 400 जवानों की फोर्स बुलाई गई। वहीं, जैप 6 जवानों को भी तैनात किया गया है।
Related Posts























